Search

 
 
 

चक्रधरपुर : टोकलो एवं झरझरा हाट बाजार की हुई बंदोबस्ती

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को टोकलो एवं झरझरा हाट बाजार की बंदोबस्ती प्रक्रिया की गई. झारखंड में पंचायती राज चुनाव के लगभग 15 वर्ष बाद हुए हाट बाजार बंदोबस्ती प्रक्रिया के दौरान मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख ज्योति सिजुई, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा, बीपीआरओ मनोज कुमार सिन्हा, उप प्रमुख विनय प्रधान, प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति अध्यक्ष ताराकांत सिजुई उपस्थित थे. सभी की उपस्थिति में टोकलो हाट बाजार की बंदोबस्ती के लिए खुली डाक में कुल नौ दावेदार शामिल हुए. जिनमें गोमिया गागराई, कृष्णा गागराई, बिशकेशन गागराई, धनेश्वर गागराई, मनोज गागराई, विजय सिंह सामड, गारदी गागराई, मुचराय महली तथा गुरुचरण गागराई शामिल थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-161-applications-were-received-in-the-social-security-department-camp/">चाईबासा

: सामाजिक सुरक्षा विभाग के कैंप में 161 आवेदन प्राप्त हुए

जगमोहन तांती को मिला झरझरा हाट

पहला राउंड 60,100 से शुरू हुआ. चक्रधरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने डाक बुलाई. पहले बीडीओ के नाम से प्रेषित छह हजार की अग्रिम ड्राफ्ट की जांच की गई जिसे  सही पाया गया. कुल 72 राउंड तक यह डाक चली और अंतत: स्थानीय निवासी मनोज गागराई को 10 लाख 35 हजार 500 वार्षिक डाक पर बंदोबस्ती दी गई. गोमिया गागराई 10 लाख 35 हजार रुपए की बोली के साथ निकटतम प्रतिद्वंदी रहे. वहीं झरझरा हाट की खुली डाक में चार दावेदार सम्मिलित हुए. इनमें भरत सिंह गागराई ने प्रारंभिक बोली 60,100 रुपए, जगन सिंह हांसदा ने 60,200 रुपए, कृष्णा गागराई ने 60,400 रुपए तथा जगमोहन तांती ने 60,500 रुपए की डाक लगाई. दूसरी राउंड में केवल झरझरा बाजार सहकारिता समिति के जगमोहन तांती ने 60,600 रुपए की बोली लगाई और उन्हें बंदोबस्ती दे दी गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही