Search

 
 
 

चक्रधरपुर : भाजपा की बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारी का किया गया चयन

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : भारतीय जनता पार्टी की बैठक शुक्रवार को पूर्व विधायक चुमनू उरांव के आवासीय कार्यालय भवन टिंकरचांपी गांव में हुई. बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरीश मुंडा ने की. बैठक में बूथ को सशक्त करने के लिए शक्ति केन्द्र बनाया गया है. एक शक्ति केन्द्र के अंतर्गत 5-6 बूथ को लिया गया है. बाईपीड में रमेश कोडाह, कुलीतोडांग में रतन लाल बोदरा, गुलकेड़ा में लीब लाल बोदरा, आसनतलिया में दुर्योधन प्रधान, केरा में अभिजीत भट्टाचार्य, चंद्री में सोसोधर नायक, केंदो में गिरजा कुंभाकर, कोलचकड़ा में विमल प्रधान, ईटोर में परमेश बोदरा, पदमपुर में सुभाष प्रधान, जामिद में गणेश तांती, चैनपुर में मनोज महतो, सिलफोड़ी में तृदीप प्रधान को शक्ति केन्द्र का प्रभारी बनाया गया है. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-fathers-mourning-to-former-block-secretary-of-jmm/">डुमरिया

: झामुमो के पूर्व प्रखंड सचिव को पितृशोक

बैठक में ये लोग हुए शामिल

बैठक में चक्रधरपुर प्रखंड प्रभारी पवन शंकर पांडेय, विधानसभा कार्यक्रम प्रभारी दीपक सिंह, विधानसभा कार्यक्रम सह प्रभारी प्रेम प्रधान, दमयंती नाग, विधानसभा संयोजक दीपक प्रधान, मीडिया प्रभारी परमेश बोदरा, मनोज महतो, दीपक सिंह, संजीत मंडल, रमेश कोड़ा आदि उपस्थित हुए. इस मौके पर भाजपा के नगर प्रखंड कमेटी के कार्यकर्ता मौजूद थे.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही