Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : गुरु अर्जुन देव जी के शहादत दिवस पर बांटे गये शरबत व चना

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : सिख धर्म के पांचवें गुरु अर्जुन देव जी की शहादत दिवस पर मंगलवार को चक्रधरपुर के पवन चौक पर शरबत व चना का वितरण किया गया. चक्रधरपुर के गुरु सिंह सभा के सदस्यों ने राहगिरों के बीच शरबत व चना बांटे. मौके पर मौजूद गुरु सिंह सभा के सदस्यों ने कहा कि गुरु अर्जुन देव जी की आज शहीदी दिवस है. बताया कि सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव जी की शहादत अतुलनिय है. वे मानवता के सच्चे सेवक, धर्म के रक्षक, शांत व गंभीर स्वभाव के मालिक थे. उनके शहीदी को कभी भुलाया नहीं जा सकता. इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर शरबत व चना का आनंद लिया. इसे भी पढ़ें :सोनुवा">https://lagatar.in/sonuva-snakebite-girl-health-deteriorated-hospitalized/">सोनुवा

: सर्पदंश से युवती की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
[wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही