Search

 
 
 

Chakradharpur : दुर्गादा पूजा स्थल से चोरी हुई शिवलिंग बेड़ादूईया गांव में मिली

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला के कराईकेला थाना क्षेत्र के नकटी पंचायत स्थित दुर्गादा पूजा स्थल से नौ जून को शिवलिंग चोरी हो गई थी. यह शिवलिंग पांच सौ साल पुराना जीवंत शिवलिंग है. इस शिवलिंग के बारे में गुरुवार को ग्रामीणों को गोईलकेरा के बेड़ादूईयां गांव में होने की जानकारी मिली. बताया जाता है कि नकटी क्षेत्र के राधेश्याम गागराई, बेहरा दिग्गी व अन्य कुछ ग्रामीण शिवलिंग की खोजबीन में लगे हुए थे. वहीं ग्रामीणों को पता चला कि शिवलिंग गोईलकेरा के बेड़ादूईया गांव स्थित एक घर में है. जिस घर के प्रांगण में शिवलिंग पाया गया है उस घर के मालिक का कहना है कि शिवलिंग उनके घर के प्रांगण में कैसे आया, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-uisl-ready-to-clean-the-city/">Jamshedpur

: शहर की साफ-सफाई को टाटा स्टील यूआईएसएल तैयार

टीम बनाकर शिवलिंग की खोज में जुटे हुए थे ग्रामीण

इधर इस संबंध में कराईकेला थाना प्रभारी अंकित कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि कुछ ग्रामीणों द्वारा चोरी हुई शिवलिंग के मिलने की जानकारी दी गई है. ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के तहत ही वे गोईलकेरा के बेड़ादूईयां गांव में शिवलिंग लाने के लिए निकले हैं. शिवलिंग मिलने के बाद ही पूरा मामला सामने आ पाएगा. 9 जून को जब ग्रामीण दुर्गादा जंगल स्थित पूजा स्थल में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे थे तो शिवलिंग गायब पाया था. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना कराईकेला थाना प्रभारी व पंचायत के मुखिया मिथुन गागराई को दी थी. साथ ही स्थानीय ग्रामीण टीम बनाकर शिवलिंग की खोजबीन में भी जुटे हुये थे. शिवलिंग मिलने की सूचना से दुर्गादा व आस-पास के लोग खुश हैं. शिवलिंग चोरी हो जाने से ग्रामीण वहां पूजा नहीं कर पा रहे थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही