Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : करमा पर्व को लेकर निकाली गई शोभा यात्रा, जमकर थिरके लोग

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar): करमा पर्व को लेकर रविवार को के पोटका स्थित उलीडीह से आसनतलिया मैदान तक करम जाउआ बेड़हा विशाल शोभा यात्रा निकाली गई. छोटानागपुरी कुड़माली भाखि चारी जागरण अखाड़ा की ओर से निकाली गई इस शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में कुड़मी समाज के महिला-पुरुष शामिल थे. पारंपरिक परिधान में बाजे-गाजे व पारंपरिक गीतों के साथ निकाली गई इस शोभा यात्रा के दौरान महिला-पुरुष थिरकते हुए चल रहे थे. साथ ही महिलाएं सिर पर करमा जाउआ लेकर चल रही थी. करमा गीतों पर लोग जमकर थिरके. शोभा यात्रा के दौरान दोपहर में अचानक हुए बारिश के बीच भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-youth-should-do-better-work-for-the-society-only-then-a-better-nation-will-be-built-arjun-munda/">चाकुलिया

: युवा समाज के लिए बेहतर कार्य करें तभी बेहतर राष्ट्र का निर्माण होगा : अर्जुन मुंडा

काफी संख्या में लोग हुए शामिल

शोभा यात्रा में चक्रधरपुर के अलावे पोड़ाहाट अनुमंडल के मनोहरपुर, सोनुवा, गोईलकेरा, बंदगांव, बड़ाबम्बो, राजखरसवा समेत अन्य जगहों से अलग अलग समूह में कुड़मी समाज के महिला-पुरुष शामिल थे. इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजनकर्ताओं में शामिल बसंत महतो, शत्रुघ्न महतो, दिनेश महतो, जितेंद्र महतो, सरोज महतो, रवि महतो, दीपक महतो, विक्की महतो, श्रीनाथ महतो, मिथुन महतो समेत आयोजन समिति के अन्य सदस्य व बड़ी संख्या में कुड़मी समाज के लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही