Search

 
 
 

Chakradharpur : विश्व आदिवासी दिवस पर निकाली गई शोभा यात्रा, आदिवासी एकता जिंदाबाद के लगे नारे

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : विश्व आदिवासी दिवस शुक्रवार को चक्रधरपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया. इस अवसर पर पोटका स्थित आदिवासी मित्र मंडल के समीप विभिन्न आदिवासी संगठनों से जुड़े लोग इक्ट्ठा हुये. जहां से बाजे-गाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली सह रैली निकाली गई. इसमें आदिवासियों के पारंपरिक परिधान में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुये. रैली में सभी लोग हाथों में विभिन्न आदिवासी समुदाय का झंडा लिये हुये थिरकते हुये चल रहे थे. रैली के दौरान सभी जमकर थिरके. इस दौरान सभी आदिवासी एकता जिंदाबाद, विश्व के आदिवासी एक हो, वीर शहीद अमर रहें, पोटो हो अमर रहें, बिरसा मुंडा अमर रहें, सिदो-कान्हू अमर रहें....इत्यादि नारा लगाते हुये चल रहे थे. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-bjym-and-bjp-will-run-a-campaign-to-hoist-the-tricolor-at-every-house-from-11-to-15-august/">Adityapur

: भाजयुमो व भाजपा 11 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने का चलाएंगे अभियान
आदिवासी मित्र मंडल से शोभा यात्रा सह रैली निकलकर प्रेम निवास, इतवारी बाजार, रेलवे ओवर ब्रिज होते हुये पवन चौक, प्रखंड कार्यालय होते हुये चक्रधरपुर के पोड़ाहाट स्टेडियम पहुंची. जहां मुख्य समारोह का आयोजन किया गया.शोभा यात्रा में मुख्य रूप से चक्रधरपुर के पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, पीपुल्स वेल्फेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ. विजय सिंह गागराई, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विजय मेलगांडी, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मालती गिलुवा, दमयंती नाग, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह सामड, रविन्द्र गिलुवा, विभिन्न पीढ़ के मानकी, विभिन्न गांवों के मुंडा, आदिवासी हो महासभा के पदाधिकारी, चक्रधरपुर, बंदगांव प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि, मुखिया, कोल्हान नितिर तुरतुंग के छात्र-छात्राओं के अलावे आदिवासी संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुये. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही