Search

 
 
 

Chakradharpur : बाजार में राखियों की सजी दुकानें, स्टोन वाली राखियों की ज्यादा डिमांड

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधन 19 अगस्त को मनाया जाएगा. इसे लेकर चक्रधरपुर का बाजार भी सज चुका है. चक्रधरपुर में जगह-जगह राखियों की दुकानें लगायी गई हैं. जहां बहनें अपने भाइयों के लिए तरह-तरह की राखियों की खरीदारी के लिए पहुंचीं. इन राखियों की दुकानों में पांच रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक की राखियां बेची जा रही हैं. सबसे ज्यादा डिमांड स्टोन वाली राखियों की है. वहीं महिलाओं के लिए भी लुंबा राखी दुकानों में उपलब्ध है. चक्रधरपुर के बाटा रोड स्थित राखी विक्रेता अरविंद अग्रवाल ने कहा कि इस वर्ष राखियां पहले से ज्यादा महंगे बिक रहे हैं. बताया कि चक्रधरपुर में राखियां कोलकाता, मुंबई इत्यादि जगहों से स्टॉक में मंगवाये जाते हैं. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-the-work-of-bol-bam-seva-trust-is-exemplary-saryu-rai/">Jamshedpur

: बोल बम सेवा ट्रस्ट का कार्य अनुकरणीय – सरयू राय

बच्चों को लुभा रही कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां

इस वर्ष थोक दुकानदारों द्वारा ही राखियों के दर में बढ़ोत्तरी किये जाने के कारण खुदरा दुकानों में भी राखियों के दाम बढ़े हैं. इसके बावजूद दुकानों में तरह-तरह की राखियां रखी गई हैं. एक दुकानदार ने बताया कि राखियों की बिक्री लगभग 15 दिन पहले से ही शुरू हो चुकी है. कई बहनें अपने भाइयों को राखियां भेजती हैं, इसलिए पूर्व से ही राखी की बिक्री हो रही है, लेकिन इन चार-पांच दिनों में राखियों की दुकानों में ज्यादा भीड़ हो रही है. दुकानों में स्टोन वाली राखियों के अलावे, तरह-तरह के डोर, रुद्राक्ष डिजाईन, बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर जैसे छोटा भीम, डोरेमोन, मोटू-पतलु इत्यादि के राखी ज्यादा बिक रहे हैं. इसके साथ ही इस वर्ष लाइटिंग वाली राखियां भी बच्चों के लिए बाजार में उपलब्ध हैं. चक्रधरपुर के बाटा रोड, पुरानी रांची रोड, कपड़ा पट्टी रोड, पवन चौक, इतवारी बाजार, टोकलो रोड, थाना रोड समेत अन्य स्थानों पर राखियों की दुकान लगाई गईं हैं. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-youth-anger-rally-on-23rd-august-bjp-held-preparation-meeting/">Adityapur

: 23 अगस्त को युवा आक्रोश रैली, भाजपा ने की तैयारी बैठक
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दिन के डेढ़ बजे से रक्षाबंधन के त्योहार पर शुभ मुहूर्त पर राखी बांधने का भी प्रचलन है. चक्रधरपुर के बाटा रोड स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी अनंत पाठक ने बताया की इस वर्ष रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त 19 अगस्त को दिन के डेढ़ बजे के बाद है. उन्होंने बताया की दिन के 1 बजकर 27 मिनट तक भद्रा काल हैं. वहीं उन्होंने कहा की दिन के डेढ़ बजे से लेकर सूर्यास्त से पहले तक राखी बांधी जा सकती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही