Search

 
 
 

Chakradharpur : सेक्रेड हार्ट इंग्लिश स्कूल में मना श्री कृष्ण जन्माष्टमी

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर सेक्रेड हार्ट इंग्लिश स्कूल में जन्माष्टमी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थी भगवान कृष्ण व राधा की वेशभूषा में शामिल हुए. इस दौरान बच्चों ने राधा कृष्ण लीला पर आधारित नृत्य भी पेश किए. मौके पर स्कूल की प्राचार्य अंजलिना फर्नांडो ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक हिंदू त्योहार है, जो विष्णु के आठवें अवतार भगवान कृष्ण के जन्म का जश्न है. यह हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है और पूरे भारत में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. यह त्योहार भाद्रपद महीने के अंधेरे पखवाड़े के आठवें दिन मनाया जाता है, जो अगस्त या सितंबर में पड़ता है. इनका अवतार धर्म की रक्षा के लिए हुआ था. इस अवसर शिक्षिका शिवानी, अनिता, सोनाली, रोसमेरी, क्रिस्टीना, शिक्षक में सत्यजीत प्रधान, राकेश, शोएब मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-bjp-workers-burnt-the-effigy-of-cm-in-barajamda/">Kiriburu

: बड़ाजामदा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूंका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही