Search

 
 
 

चक्रधरपुर: रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मना सेंट जेवियर्स स्कूल का रजत जयंती समारोह

 
Chakradharpur(Rahul Hembrom) : शनिवार को चक्रधरपुर के पोटका स्थित सेंट जेवियर्स इंग्लिश स्कूल का रजत जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. जमशेदपुर के बिशप रेव डॉ. टेलेस्फोर बिलुंग एसवीडी ने बतौर मुख्य अतिथि नवनिर्मित जूनियर कंप्यूटर लैब कम चिल्ड्रन पार्क का उद्घाटन किया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू/नोवामुंडी:">https://lagatar.in/kiriburu-noamundi-cluster-level-english-teacher-training/">किरीबुरू/नोवामुंडी:

संकुल स्तरीय अंग्रेजी विषयक आचार्य प्रशिक्षण

सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मन मोहा

रजत जयंती समारोह में स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनोरम छटा बिखेरी. स्वागत नृत्य, टिनी टोट्स, शिक्षा का महत्व, स्लेजिंग स्टार्स, चिकन नूडल सूप, लाफिंग स्टाक्स, पंजाबी तड़का, हॉट शाट्स, ए वार आफ वर्ड्स, यूनिटी इन डायवर्सिटी आदि मनोरंजक और ज्ञानवर्धक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति से विद्यार्थियों ने समा बांधा. [caption id="attachment_340908" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/ckp-300x200.jpeg"

alt="" width="300" height="200" /> कार्यक्रम का आनंत लेते अतिथि व अन्य लोग.[/caption]

स्व. विजय भट्ठ को दी गयी मौन श्रद्धांजलि

समारोह में उपस्थित अतिथियों का स्वागत स्कूल प्राचार्य फादर जॉनी पीडी ने किया. फादर जॉनी पीडी ने मंच पर अतिथियों एवं पूर्व प्राचार्यों का बारी-बारी से शॉल, मोमेंटो और बुके देकर स्वागत किया. रजत जयंती समारोह पर विद्यालय के संस्थापक फादर स्वर्गीय विजय भट्ट को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई.

समारोह में पूर्व प्राचार्य और सीआरपीएफ अधिकारी हुए शामिल

स्कूल के रजत जयंती समारोह में सीआरपीएफ 60 बटालियन चक्रधरपुर के सेकेंड इन कमांडेंट विकास सिंह, डिपुटी कमांडेंट मेजोटो टोनी, फादर सीवी एल्विन, फादर एलेक्स डोडराय, फादर चोन्हास खलको, फादर यूजिन एक्का, फादर लिनुस किंडो, फादर जयराम, फादर हलन बोदरा, फादर जॉन ओटाफाकल, चक्रधरपुर नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष कृष्ण देव साह, स्कूल के विद्यार्थी, अभिभावक आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-remembering-emergency-bjp-celebrated-black-day/">चाईबासा:

आपातकाल को याद कर भाजपा ने मनाया काला दिवस   
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही