Search

 
 
 

चक्रधरपुर : सिंहभूमि क्षत्रिय महासभा ने केंद्रीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर की बैठक

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : मां भगवती मंदिर केरा परिसर में आगामी 16 अक्टूबर को होने वाले सिंहभूमि क्षत्रिय महासभा के केंद्रीय सम्मेलन को लेकर रविवार को एक बैठक का आयोजन हुआ. बैठक में पश्चिम सिंहभूम सरायकेला खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिले के क्षत्रिय समाज के प्रमुख सदस्य मौजूद रहे. बैठक की अध्यक्षता सरायकेला राजा प्रताप आदित्य सिंह देव ने की. इसमें 16 अक्टूबर को राजनगर के चालियामा शिव मंदिर में आयोजित सिंहभूमि क्षत्रिय महासभा के केंद्रीय सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा की गई. इस दौरान कमेटी के प्रारूप व नियमावली भी तय किया गया. बैठक में पोड़ाहाट चक्रधरपुर, सरायकेला खरसावां, ईचागढ़, चांडिल ,धालभूमगढ़, गम्हरिया, ईचा, मनोहरपुर, आनंदपुर के अलावे अन्य जोन के सदस्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-going-to-watch-procession-on-id-miladunnabi-dies-in-road-accident/">जमशेदपुर

: इद मिलादुन्नबी पर जुलूस देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

घर-घर में जाकर किया जा रहा संपर्क

तैयारी के दौरान बताया गया कि केंद्रीय सम्मेलन में देश के प्रमुख राजपूत नेता पहुंचेंगे. इसके लिए विशाल आकार में मंच आदि बनाया जा रहा है. सम्मेलन में कोल्हान भर से राजपूत समाज के महिला वह पुरुषों को शामिल होना है. इसके लिए घर-घर में जाकर संपर्क स्थापित किया जा रहा है. बैठक में प्रमुख अनूप कुमार सिंह देव, मनोज सिंह देव, हेमंत कुमार सिंह देव,आरएन सिंह, काका कदम, उदय कुमार सिंह देव उमेश कुमार सिंह देव, जवाहरलाल शाहदेव, रूपेश कुमार सिंह के अलावे तीनों जिले के सैकड़ों सदस्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-tumkela-young-club-became-the-winner-in-the-football-competition/">मनोहरपुर

: फुटबॉल प्रतियोगिता में तुमकेला यंग क्लब बना विजेता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही