Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : एफबी पर राजा अर्जुन सिंह की पौत्रवधू की गलत जानकारी देने पर सिंहभूम क्षत्रिय महासभा ने जताई आपत्ति

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में इलाजरत राजा अर्जुन सिंह की पौत्रवधू सुषमा सिंह को लेकर फेसबुक में गलत जानकारी दी गई है. झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष सह वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक षाड़ंगी पर गलत जानकारी देने का आरोप लगा है. इसकी सिंहभूम क्षत्रिय महासभा ने कड़ी निंदा की है. शनिवार को चक्रधरपुर के वन विश्रामागार में सिंहभूम क्षत्रिय महासभा कोल्हान जोन की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता अनिल सिंहदेव ने किया. इस मौके पर झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष द्वारा सोशल मीडिया पर दिए गए बयान का निंदा करते हुए उनका बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-the-issue-of-non-payment-of-wages-in-mnrega-raised-in-the-meeting-of-panchayat-samiti/">चांडिल

: पंचायत समिति की बैठक में उठा मनरेगा में मजदूरी भुगतान नहीं होने का मुद्दा

अशोक षाड़ंगी को भाजपा से निष्कासित करने की मांग

मौके पर उपस्थित सभी ने कहा कि भाजपा उन्हें निष्कासित करें, अन्यथा पूरे प्रदेश में क्षत्रिय समाज भाजपा का बहिष्कार कर देंगे. मौके पर एनके सिंह देव ने कहा की भाजपा नेता अशोक षाड़ंगी को इतिहास के बारे में जानकारी नहीं है, पहले उन्हें इतिहास जानना चाहिए, उसके बाद किसी बात पर टिप्पणी करना चाहिए. बैठक के दौरान बैठक में विभिन्न प्रकार का प्रस्ताव पारित किए गए. इसके तहत पौत्रवधु सुषमा सिंह की तबीयत खराब होने पर सिंहभूम क्षत्रिय महासभा कोल्हान जोन की ओर से बेहतर इलाज और उनके पारिवारिक हालात बेहतरी करने को सहयोग करने पर सहमति बनी. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-reo-avinash-ram-contributed-in-the-block-resource-center-office/">चक्रधरपुर

: प्रखंड संसाधन केंद्र कार्यालय में आरईओ अविनाश राम ने दिया योगदान

यह रहे बैठक में मौजूद

बैठक में हेमंत सिंहदेव, विष्णुपद सिंहदेव, राहुल आदित्य, विनय सिंहदेव, प्रशांत सिंहदेव, गोपाल सिंहदेव, रंजीत सिंहदेव, जयकुमार सिंहदेव, नंदकिशोर सिंहदेव, प्रदीप प्रताप सिंहदेव, दीपक सिंहदेव, सिद्धार्थ सिंहदेव, राजीव सिंहदेव, वीरेंद्र प्रताप सिंहदेव, दीपक सिंहदेव, प्रताप आदित्य सिंहदेव आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही