Search

 
 
 

Chakradharpur : बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा डोर बांधकर लंबी उम्र की कामना की

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : भाई-बहन के पवित्र रिश्तों का त्योहार रक्षाबंधन सोमवार को चक्रधरपुर व आसपास क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर आरती उतारी और मिठाई खिलाकर कलाई पर राखी बांधी. बहनों ने अपने भाई की कलाई पर रक्षाडोर बांधकर लंबी उम्र की कामना की और भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार भेंट कर रक्षा का वचन दिया. इस अवसर पर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया. बच्चे नए-नए कपड़ों में नजर आए. रक्षाबंधन के अवसर पर मंदिरों में भी पूजा अर्चना के लिए भीड़ लगी रही. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-sisters-tied-rakhi-to-the-governor-of-odisha/">Jamshedpur

: ओडिशा के राज्यपाल को बहनों ने बांधी राखी
सावन की अंतिम सोमवारी रहने पर लोगों ने शिव मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की. हालांकि सुबह से हो रही बारिश के कारण मंदिरों में कम भीड़ देखी गई. इस अवसर पर घरों में तरह-तरह की मिठाई व पकवान भी बनाए गए थे. वहीं सोशल मीडिया के जरिए भी बहनों ने अपने भाइयों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर बाजार में दिन भर चहल पहल रही. खासकर मिठाई दुकानों में ज्यादा भीड़ देखी गई. वहीं रक्षाबंधन के अवसर पर कई मंदिरों में भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें :  पलामू">https://lagatar.in/kiriburu-rakshabandhan-the-festival-of-unwavering-love-between-brother-and-sister-concluded-with-joy-and-happiness/">पलामू

: कोलाकाता कांड के विरोध में खुला मंच ने निकाला कैंडल मार्च
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही