Search

 
 
 

Chakradharpur : पहले दिन ही मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का साइट क्रैश

 
  • शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में लगाए गए शिविर में महिलाओं की उमड़ी भीड़, नहीं जमा हुआ आवेदन
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का साइट पहले दिन ही क्रैश कर गया. पोड़ाहाट अनुमंडल के किसी भी प्रखंड के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में लगाए गए शिविर में बड़ी संख्या में ऑनलाइन आवेदन नहीं हो सका. इससे बारिश के बीच ऑनलाइन आवेदन करने पहुंची युवतियों व महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा. शनिवार को हो रही बारिश के बीच चक्रधरपुर के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ मनोहरपुर, सोनुआ, गोइलकेरा, बंदगांव, आनंदपुर, गुदड़ी के सभी पंचायत में ऑनलाइन आवेदन के लिए शिविर लगाया गया था. जहां बड़ी संख्या में युवतियां व महिलाएं आवेदन फॉर्म लेकर पहुंची थीं. आवेदन के लिए सभी कतार में भी खड़ी हुईं, लेकिन सुबह 10 बजे के बाद से ही ऑनलाइन आवेदन के लिए बना पोर्टल काम करना बंद कर दिया. इससे महिलाओं व युवतियों को बिना ऑनलाइन आवेदन जमा किए ही फॉर्म लेकर लौटना पड़ा. इससे महिलाओं व युवतियों में नाराजगी देखी गई. चक्रधरपुर, बंदगांव, गोइलकेरा के शहरी क्षेत्र के वार्डों व पंचायतों में लगे शिविर में एक भी ऑनलाइन आवेदन नहीं जमा हो पाया. चक्रधरपुर बाल विकास परियोजना केंद्र की पर्यवेक्षक पुष्पा कुमारी ने बताया कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में लगे शिविर में कंप्यूटर ऑपरेटर पहुंचे थे, लेकिन सर्वर काम नहीं करने के कारण ऑनलाइन आवेदन भर कर जमा नहीं किया जा सका. वहीं इधर सोनुवा व अन्य प्रखंड में इक्का-दुक्का फॉर्म भरे जा सके. इसे भी पढ़ें : Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-collectorate-workers-are-on-strike-for-13-days-for-nine-point-demands/">Chaibasa

: नौ सूत्री मांगों को लेकर 13 दिनों से हड़ताल पर डटे हैं समाहरणालय कर्मी

नकटी में महिलाओं ने जताई नाराजगी

[caption id="attachment_927341" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/CKP-Maiyan-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बंदगांव के नकटी में लगे शिविर के दौरान ऑनलाइन आवेदन नहीं होने पर नाराजगी जताती महिलाएं व युवतियां.[/caption] बंदगांव प्रखंड के पश्चिम सिंहभूम जिला के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र नकटी पंचायत भवन में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया था. शिविर में हजारों की संख्या में महिलाएं पहुंचीं, लेकिन मंईयां सम्मान योजना का साइट नहीं खुलने के कारण एक भी फॉर्म अपलोड नहीं हो सका. इससे नकटी पंचायत के दुर्गम तथा जंगल क्षेत्र से आई महिलाओं में जमकर नाराजगी देखी गई. सभी महिलाएं विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई एवं बीस सूत्री अध्यक्ष दोराय जोंकों के पास पहुंचे एवं शिकायत की. सारी समस्याएं जानने के बाद मिथुन गागराई ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान के लिए विधायक सुखराम उरांव से बातचीत की जाएगी. उन्होंने कहा कि साइट खुलने में जो भी परेशानी हो रही है उसका रविवार तक समाधान हो जाएगी. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-ssp-issues-safety-board-with-the-message-no-helmet-no-petrol/">Jamshedpur

: “नो हेलमेट नो पेट्रोल” संदेश के साथ एसएसपी ने किया सेफ्टी बोर्ड जारी

सेविका-सहायिका ने घर-घर बांटा था फॉर्म

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. इसे लेकर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं ने अपने-अपने पोषक क्षेत्र में घर-घर जाकर फॉर्म का वितरण किया था. हालांकि कई लोगों को आवेदन फॉर्म भी नहीं मिल पाया है. सरकार ने 3 से 10 अगस्त तक विशेष शिविरों का आयोजन कर ऑनलाइन आवेदन लेने का निर्देश दिया था.अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा जारी किए गए आदेश के तहत 10 अगस्त के बाद भी आवेदन फॉर्म भरे जा सकेंगे. साथ ही इस योजना के लिए 10 अगस्त के बाद भी नजदीकी प्रज्ञा केंद्र से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही