Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : मुखिया पद के लिए नामांकन भरने वाले छह अभ्यर्थियों ने छोड़ा मैदान

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के चुनाव प्रक्रिया को लेकर गुरुवार को नाम वापसी का अंतिम दिन रहा. चक्रधरपुर में नाम वापसी के दूसरे दिन तय अवधि पूर्ण होने के उपरांत आधिकारिक जानकारी दी गई. बताया गया कि चक्रधरपुर प्रखंड में मुखिया पद के छह प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया है. 180 में छह अभ्यर्थियों के नाम वापस लेने के पश्चात अब चक्रधरपुर में 174 मुखिया प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं. अब चक्रधरपुर के 23 पंचायत के इन 174 मुखिया प्रत्याशियों के बीच चुनावी दंगल होगी. इन प्रत्याशियों को 29 अप्रैल को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा. चुनाव चिन्ह आवंटित होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव प्रचार जोर पकड़ लेगा. इसे भी पढ़ें : जादूगोड़ा">https://lagatar.in/jadugoda-ucil-management-beautified-domjudi-football-ground/">जादूगोड़ा

: यूसील प्रबंधन ने डोमजुड़ी फुटबॉल मैदान का किया सौंदर्यीकरण

इन अभ्यर्थियों ने लिया नाम वापस

नाम वापस लेने वाले छह अभ्यर्थी चक्रधरपुर के विभिन्न पंचायतों से हैं. इन अभ्यर्थियों में केनके पंचायत से बबलू कोड़ा, जामिद पंचायत से सुप्रिया तियु, कुलीतोड़ांग पंचायत से रामराई रफाएल बांकिरा, सिमिदिरी पंचायत से सुरसिंह केराई, गोपीनाथपुर पंचायत से गणेश चंद्र हांसदा एवं हतनातोड़ांग पंचायत से लक्ष्मी हांसदा शामिल हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही