Search

 
 
 

चक्रधरपुर : लाण्डूपोदा मध्य विद्यालय में छह दिवसीय समर कैंप प्रारंभ

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : सरकारी विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों में खेल, स्वच्छता, शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से बंदगांव प्रखंड की लाण्डूपोदा स्थित मध्य विद्यालय में बुधवार से छह दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया. इएलएमएस स्र्पोट्स फाउंडेशन व पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से जमशेदपुर की नरचर संस्था के तत्वाधान में आयोजित छलांग कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत के मुखिया कुश पूर्ति ने किया.इस अवसर पर मौजूद नरचर संस्था के कार्यक्रम प्रबंधक ब्रिजेश दुबे ने कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-miscreants-opened-fire-outside-the-bar-operators-house/">जमशेदपुर

: बार संचालक के घर के बाहर बदमाशों ने की फायरिंग
उन्होंने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिला के चार विद्यालय जिसमें बंदगांव, सोनुवा, खुंटपानी, सदर चाईबासा के विद्यालय शामिल हैं. छलांग कार्यक्रम के नाम से आयोजित छह दिवसीय इस समर कैंप में एक आठवीं तक के विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रकार के खेल कराये जाएंगे. साथ ही बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास संबंधित कई जानकारियां दी जाएगी. जिसमें विद्यालय के बच्चों के साथ-साथ आसपास गांव के बच्चे इसमें शामिल होंगे. इस मौके पर नरचर संस्था के कोऑडिनेटर गुलेल हाईबुरु के अलावे छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatsila-truck-loaded-with-containers-and-tomatoes-overturned-near-ghutia-village/">घाटशिला

: घुटिया गांव के समीप कंटेनर और टमाटर लदा ट्रक पलटा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही