Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : सर्पदंश से युवक की स्थिति बिगड़ी

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड की आसनतलिया गांव में सर्पदंश से एक युवक की स्थिति बिगड़ गई. गंभीर हालत में युवक को इलाज के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि गोइलकेरा प्रखंड के गुलरूवा गांव निवासी जॉर्ज हांसदा आसनतलिया गांव में एक कमरा लेकर किराए में रहता है. इसे भी पढ़ें :रांची-पटना">https://lagatar.in/regular-operation-of-vande-bharat-express-between-ranchi-and-patna-from-june-28/">रांची-पटना

वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 28 जून से, देखें कितना देना होगा किराया

सुबह तबियत अत्यधिक बिगड़ गई

शनिवार देर रात जब वह सो रहा था इसी बीच उसके पैर में एक विषैले सर्प ने काट लिया. रात में उसे लगा कि पैर में किसी कीड़ा ने काटा होगा. इसके बाद वह सो गया. रविवार सुबह उसकी तबियत अत्यधिक बिगड़ने लगी. इसकी जानकारी उसने अपने साथी रोहित गोप को दी. इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल लाया गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए युवक को बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rail-accident-in-bengal-canceled-many-trains-changed-the-route-of-many/">जमशेदपुर

: बंगाल में रेल दुर्घटना से कई ट्रेनें रद्द, कई के मार्ग में परिवर्तन
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही