Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : सर्पदंश से सीआरपीएफ के जवान व एक युवक की तबीयत बिगड़ी

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : बारिश का मौसम शुरू होते ही लोग सर्पदंश का शिकार हो रहे हैं. मंगलवार देर रात सर्पदंश से सीआरपीएफ के एक जवान व एक युवक की तबीयत बिगड़ गई. दोनों को इलाज के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जाता है कि बंदगांव प्रखंड की कराईकेला के जोमरो स्थित सीआरपीएफ 193वीं बटालियन के जवान मिरजा बास्के मंगलवार रात अपने कैंप में ड्यूटी के बाद टॉयलेट के लिए जा रहे थे, इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उनके पैर में काट लिया. उसके बाद जवान ने सांप को मार दिया. साथ ही इसकी जानकारी कैंप अधिकारियों को दी. देर रात लगभग ढाई बजे जवान को इलाज के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में लाया गया. जहां जवान का इलाज प्रारंभ किया गया. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-hiwa-collided-with-a-tree-near-maradabandh/">चाकुलिया

: मारदाबांध के पास पेड़ से टकराया हाइवा

दोनों खतरे से बाहर

[caption id="attachment_682107" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/sarpdansh-ckp-4-300x242.jpg"

alt="" width="300" height="242" /> चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में मामले की जानकारी देते जवान मिरजा बास्के.[/caption] वहीं चक्रधरपुर के चैनपुर पंचायत हाथीबाड़ी गांव में अमित बोदरा नामक युवक के पैर सांप ने काट लिया. अमित बोदरा को भी देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया. बुधवार को सर्पदंश के शिकार जवान व युवक का इलाज अनुमंडल में चल रहा है और दोनों खतरे से बाहर है. इसे भी पढ़ें :साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-speeding-bike-uncontrolled-and-collided-with-a-tree-two-youths-were-seriously-injured/">साहिबगंज

: तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो युवक गंभीर रूप से घायल
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही