Search

 
 
 

चक्रधरपुर : अंजुमन इस्लामिया के चुनाव के लिए अब तक 24 नामांकन परचे बिके

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : अंजुमन इस्लामिया चक्रधरपुर का चुनाव काफी दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है. पांच पदों के लिए अब तक 24 उम्मीदवार नॉमिनेशन फॉर्म की खरीदारी कर चुके हैं. जबकि 16 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है. इस चुनाव की सबसे खास बात यह है कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तरह प्रत्याशी नामांकन करने के लिए जुलूस की शक्ल में आ रहे हैं. 23 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच के बाद 24 अगस्त को नाम वापसी की तारीख तय है. 26 अगस्त को चुनाव चिंह आवंटित किए जाएंगे, जिसके बाद चुनाव का माहौल और परवान चढ़ेगा. 16 सितंबर को मतदान की तिथि निर्धारित है. नॉमिनेशन करने वालों में कोषाध्यक्ष पद के लिए मो तौकीर, अध्यक्ष पद के लिए मो अशरफ, उपाध्यक्ष पद के लिए सफदर अली, सह सचिव पद के लिए तौसीफ अख्तर (जॉनी), अध्यक्ष पद के लिए मो मुमताज अंसारी, अध्यक्ष पद के लिए मो तजम्मुल हुसैन (जॉनी), कोषाध्यक्ष पद के लिए हाजी अरशद अहमद खान, उपाध्यक्ष पद के लिए मो इम्तियाज शामिल है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-instructions-to-complete-the-ongoing-schemes-under-mnrega-soon/">चक्रधरपुर

: मनरेगा के तहत चल रहे योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही