Search

 
 
 

Chakradharpur : ग्रामीणों को वनपट्टा देने के लिए सीएम से मिले समाजसेवी डॉ. विजय

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर व बंदगांव प्रखंड के विभिन्न वनग्रामों में रहने वाले ग्रामीणों को वनपट्टा देने व वनग्रामों को राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग को लेकर पीपुल्स वेल्फेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ. विजय सिंह गागराई ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ग्रामीणों का हस्ताक्षरयुक्त पत्र सौंपकर वनग्रामों को राजस्व गांव का दर्जा नहीं मिलने से होने वाली परेशानियों से अवगत कराया. मुख्यमंत्री से कहा कि वनग्रामों को राजस्व गांव नहीं बनाने के कारण विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का आवासीय, जाति एवं आय प्रमाण पत्र प्रखंड कार्यालय से निर्गत नहीं हो पा रहा है. इसके साथ ही बंदगांव एवं चक्रधरपुर प्रखंड में स्थित वनग्राम में दूसरे जिला से भी कुछ लोग आकर बस गये हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी डॉ. विजय सिंह गागराई को आश्वासन देते हुये जल्द समस्याओं का समाधान करने की बात कही. इसे भी पढ़ें : Dumaria">https://lagatar.in/dumaria-meeting-organized-for-chief-minister-mainiyan-samman-yojana-camp/">Dumaria

: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना शिविर के लिए बैठक आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही