Search

 
 
 

चक्रधरपुर : मछुवा समुदाय की समस्याओं से अवगत हुए समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : बंदगांव प्रखंड की मेरोमगुटू पंचायत के मेरोमगुटू गांव के मछुआ टोली के ग्रामीण विभिन्न समस्याओं से जुझ रहे हैं. मछुआ टोली में लगभग 80 परिवार निवास करते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है. इसे लेकर मछुआ समुदाय के लोगों की बैठक मछुआ टोली में हुई. जहां मुख्य रूप से पीपुल्स वेल्फेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ. विजय सिंह गागराई शामिल हुए. इस दौरान मछुआ समुदाय के लोगों ने डॉ. विजय सिंह गागराई को अपनी समस्याओं से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि मछुआ समुदाय अनुसूचित जाति के अंतर्गत आते हैं. लेकिन मछुवा परिवारों को किसी भी सरकारी योजना का लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है. मछुआ टोली में निवास करने वाले लोगों के पास रहने के लिए आवास तक नहीं है. इसके कारण मजबूरीवश मछुआ समुदाय के लोग झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-breast-and-uterine-cancer-screening-cum-awareness-camp-at-dvc-maithon/">धनबाद:

 डीवीसी मैथन में स्तन व गर्भाशय कैंसर जांच सह जागरुकता शिविर

मछुआ टोली की समस्याओं को लेकर डीसी से जल्द मिलेंगे 

इसके साथ ही टोली में भी सरकारी योजनाएं चलाई जा रही है. इस दौरान मछुआ टोली के ग्रामीणों ने उपायुक्त के नाम समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई को एक मांग पत्र भी सौंपा. इसे लेकर समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई ने कहा कि मामले को लेकर वे जल्द ही पश्चिमी सिंहभूम जिला के उपायुक्त से वार्ता करेंगे ताकि टोली में रहने वाले मछुआ समुदाय के लोगों के समस्याओं का समाधान हो और सरकारी लाभ मिल सकें. सौंपे गये मांग पत्र में मछुआ परिवार के लोगों को आवास मुहैया कराने के साथ-साथ गांव के मंदिर प्रांगण एवं चौक में हाइमास्ट लगाने, श्मशानघाट की घेराबंदी करने इत्यादि की भी ग्रामीणों ने मांग की. इस मौके पर प्रकाश मछुवा, महावीर मछुवा, सोमा मछुवा, महेश मछुवा, दुर्योधन मछुवा, मदन मछुवा, अजय मछुवा समेत अन्य महिला-पुरूष ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही