Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : अग्नि पीड़ित परिवार को समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई ने मदद की

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के देवगांव निवासी परमानंद प्रधान के घर में रविवार की दोपहर में शार्ट सर्किट से आग लग गई थी. जिससे पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हो गया था. इसकी सूचना मिलने पर सोमवार को पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ. विजय सिंह गागराई देवगांव पीड़ित परिवार के यहां पहुंचे. जहां उन्होंने पीड़ित परिवार को एक बोरा चावल तथा नकद राशि देकर सहायता की. मौके पर उन्होंने मुआवजा दिलाने को लेकर अंचलाधिकारी बाल किशोर महतो से वार्ता भी किया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-meeting-of-adityapur-development-committee-in-gamharia-on-30th-april-purendra/">आदित्यपुर

: गम्हरिया में आदित्यपुर विकास समिति की बैठक 30 अप्रैल को – पुरेंद्र

अंचलाधिकारी ने आवेदन देने को कहा

अंचलाधिकारी बाल किशोर महतो ने पीड़ित का आधार कार्ड, जले हुए घर का फोटो तथा जमीन का खतियान के साथ आवेदन देने को कहा. अंचलाधिकारी ने कहा कि आवेदन मिलने के बाद तत्काल मामले की जांच करा कर यथाशीघ्र सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी. इधर पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ. विजय सिंह गागराई ने कहा कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए हमेशा तत्पर हैं. जरूरत पड़ी तो उपायुक्त से मिलकर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का काम करेंगे. मौके पर रामराई सामड़, वीर सिंह हांसदा, मनोज सामड़, अनिल किचिक, संतोष सिंहदेव समेत स्थानीय महिला-पुरुष मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही