Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : शहर में सीसीटीवी लगाने के लिए समाजसेवी ने प्रशासन को दी सहयोग राशि

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर शहर में जगह जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं. शहर के प्रमुख जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए सामाजिक संगठन से जुड़े लोग पुलिस प्रशासन को सहयोग भी कर रहे हैं. चक्रधरपुर के समाजसेवी सह कांग्रेस कामगार नगर उपाध्यक्ष शोभित डे ने भी सीसीटीवी के लिए चक्रधरपुर के थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार से मिलकर राशि देकर सहयोग किया. वहीं से लेकर थाना प्रभारी चंद्र शेखर कुमार ने भी समाजसेवी शोभित डे की सराहना की. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-on-the-fourth-monday-of-sawan-shiva-devotees-performed-jalabhishek-in-pagodas/">घाटशिला

: सावन की चौथी सोमवारी पर शिवालयों में शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक

हमारा शहर अब कैमरों की निगरानी में है - चंद्रशेखर

थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने कहा कि शहर में लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरा के अधिष्ठापन में चक्रधरपुर के समाजसेवी एवं सहयोगी व्यक्तियों का बहुत बड़ा योगदान है. उन्होंने कहा की सभी के सहयोग से सुरक्षित चक्रधरपुर बनाने में मैं प्रतिबद्ध रहूंगा. वहीं समाजसेवी शोभित डे ने कहा कि शहर के अन्य लोगों को भी इसमें हिस्सा लेना चाहिए. यह गर्व की बात है कि हमारा शहर अब कैमरों की निगरानी में है और इसके लिए हमें जिला प्रशासन का सहयोग करना चाहिए. इसे भी पढ़ें :हरियाणा">https://lagatar.in/haryana-clashes-between-two-groups-during-the-saffron-yatra-fierce-stone-pelting-many-injured/">हरियाणा

: भगवा यात्रा के दौरान दो गुटों में झड़प, जमकर हुई पत्थरबाजी, कई घायल
[wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही