Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : समाजसेवी मेरी स्टेला माइकल बनी रांची कांग्रेस की प्रवक्ता

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर निवासी और संत मेरी स्कूल की निदेशक सह समाजसेवी मेरी स्टेला माइकल कांग्रेस रांची महानगर की प्रवक्ता बनाई गई हैं. पार्टी द्वारा उन्हें यह जिम्मेदारी दिए जाने पर कांग्रेस के रांची जिला अध्यक्ष कुमार राजा व पार्टी के अन्य वरीय नेताओं ने उन्हें बधाई दी. इस संबंध में मेरी स्टेला माइकल ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है, उसका निर्वहन जिम्मेवारी पूर्वक करूंगी. उन्होंने कहा कि समर्पित भाव से वह देश व पार्टी के लिए कार्य करेंगी. वर्तमान समय में देश में बदलाव की जरूरत है. युवाओं के पास रोजगार नहीं है, महंगाई तेजी से बढ़ रही है. विकास के नाम पर केंद्र सरकार द्वारा झूठे वादे किए जाते हैं. ऐसे में आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करते हुए कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेवारी है. जिसे वह पूरा करेंगी. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-minister-champai-soren-and-mla-sameer-mahanty-paid-tribute-to-martyr-ganesh-hansda/">बहरागोड़ा

: मंत्री चंपई सोरेन व विधायक समीर महंती ने दी शहीद गणेश हांसदा को श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही