Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : सोमवती अमावस्या पर श्मशान काली मंदिर में हुई माता की आराधना

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : सावन महीने की सोमवती अमावस्या पर सोमवार देर रात शहर के थाना रोड स्थित श्मशान काली मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की गई. इस अवसर पर देर रात तक मंदिर में माता श्मशान काली की आराधना की गई. जहां शहर के विभिन्न मोहल्लों के अलावे ग्रामीण क्षेत्र से श्रद्धालु माता की दर्शन व पूजा अर्चना के लिए पहुंचे थे. इस अवसर माता की प्रतिमा को आकर्षक फूल मालाओं से सजाया गया था. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-road-was-made-operational-without-removing-the-tree-from-the-middle-of-the-road-there-may-be-an-accident/">जमशेदपुर

: सड़क के बीच से पेड़ हटाए बगैर सड़क को चालू कर दिया, हो सकती है दुर्घटना

श्मशान काली मंदिर में प्रत्येक अमावस्या पर विशेष पूजा अर्चना होती है 

[caption id="attachment_702924" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/samwati-amwsya-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> श्मशान काली मंदिर में पूजा अर्चना के लिए जुटे श्रद्धालु.[/caption] जहां मौके पर मंदिर के पुजारी बीएन कर ने विधिवत पूजा अर्चना व हवन संपन्न कराया. देर रात मंदिर में आरती के दौरान ढोल, घंटी व शंखों के धून से आसपास का क्षेत्र भक्तिमयी हो उठा. पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बांटे गये. देर रात लगभग साढ़े बारह बजे तक मंदिर में श्रद्धालु पहुंचते रहें. थाना रोड स्थित श्मशान काली मंदिर में प्रत्येक अमावस्या पर विशेष पूजा अर्चना की जाती है. इस मंदिर में पशु बली की प्रथा नहीं है. बल्कि यहां मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालु माता को फूलों की माला चढ़ाते हैं. ऐसी मान्यता है कि श्रद्धाभाव के साथ इस मंदिर में आने वाले लोगों की मनोकामना माता अवश्य पूरा करती है. इसे भी पढ़ें :मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-young-man-injured-after-falling-from-the-bridge-the-chief-reached-the-hospital-by-bike/">मुसाबनी

: पुल से गिरकर युवक घायल, प्रमुख ने बाइक से पंहुचाया अस्पताल
[wpse_comments_template]        

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही