Search

 
 
 

Chakradharpur : उत्कृष्ट कार्य के लिये सोनुआ का बालेसिंगी को-ऑपरेटिव सोसायटी सम्मानित

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : सोनुआ के बालेसिंगी को-ऑपरेटिव सोसायटी को उत्कृष्ट कार्य के लिये सहकारिता विभाग द्वारा सम्मानित किया गया है. जमशेदपुर के रवींद्र भवन में आयोजित कोल्हान प्रमंडलीय सहकारिता महासम्मेलन में कृषि और सहकारिता मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने सोसायटी के सचिव देवंती लोहार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. बालेसिंगी बहुद्देशीय स्वावलंबी सहकारी समिति पश्चिमी सिंहभूम जिला की जिलास्तरीय समिति है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में 800 से अधिक लोगों के स्वरोजगार के लिये पिछले तीन वर्षों से काम कर रही है. इसे भी पढ़ें : Jadugoda">https://lagatar.in/jadugoda-employee-union-delegation-met-the-new-technical-director-of-usil-and-congratulated-him/">Jadugoda

: कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की यूसिल के नए तकनीकी निदेशक से मुलाकात, बधाई दी
को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा जमशेदपुर के रवींद्र भवन में आयोजित कोल्हान प्रमंडलीय सहकारिता महासम्मेलन में कई प्रकार के उत्पाद की भी प्रदर्शनी लगाई गई थी. इन उत्पादों का अवलोकन कर कृषि और सहकारिता मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने सोसायटी के सदस्यों को काफी सराहना की. इसके साथ ही उन्होंने सोसायटी के सचिव से बात करते हुए आगे की योजनाओं के बारे में जाना और जिला के सहकारिता पदाधिकारी को सोसायटी के कार्यों में सहयोग करने का निर्देश दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही