Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : ईस्टर संडे पर शहर के गिरजाघरों में हुई विशेष प्रार्थना

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : प्रभु यीशु के पुनरुत्थान के रूप में मनाए जाने वाला ईस्टर संडे रविवार को चक्रधरपुर में मनाया गया. मौके पर चक्रधरपुर के गिरजाघरों में शनिवार मध्य रात्रि व रविवार को विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. चक्रधरपुर की ख्रीस्त राजा चर्च में पल्ली पुरोहित फादर पौलुस बोदरा, फादर जॉन क्रास्टा, फादर पुथुमाई राज ने प्रार्थना सभा के दौरान लोगों के उद्धार के लिए प्रभु यीशु के पुनरुत्थान लेने के बारे में बताया. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-rail-wheel-in-khemashuli-on-the-fifth-day-and-highway-jam-on-the-sixth-day/">चाकुलिया

: खेमाशुली में पांचवे दिन रेल चक्का और छठे दिन हाईवे जाम

लोगों ने चर्च व पूर्वजों के कब्र पर मोमबत्ती जलाया

[caption id="attachment_603089" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/istar-ckp-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> प्रार्थना सभा के दौरान मौजूद मसीही समाज के लोग.[/caption] इस अवसर पर बड़ी संख्या में मसीही समाज के महिला पुरुष चर्च पहुंचे थे. वहीं चक्रधरपुर के जीईएल चर्च,लाल गिरजाघर में मध्य रात्रि व रविवार को प्रार्थना सभा किया गया. इस अवसर पर मसीही समाज के लोगों ने चर्च व अपने पूर्वजों के कब्र ऊपर मोमबत्ती भी जलाया. चक्रधरपुर के ख्रीस्त राजा चर्च को आकर्षक बिजली बल्ब से सजाया गया था. ईसाईयों का धार्मिक ग्रन्थ बाइबिल के अनुसार ईस्टर संडे प्रभु यीशु के पुनः जीवित होने के उपलक्ष में मनाया जाता है. इसे मसीही समाज के खुशी के रूप में मनाते हैं. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-jharkhand-bandh-against-planning-policy-now-on-april-19/">मनोहरपुर

: नियोजन नीति के खिलाफ झारखंड बंद अब 19 अप्रैल को
[wpse_comments_template]     फोटो संख्या 02. 03. 04. ईस्टर संडे को लेकर सजाया गया चर्च

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही