Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : शीतला मंदिर में हुई विशेष पूजा अर्चना, निकाली गई कलश यात्रा

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : शहर के वार्ड संख्या 08 स्थित वर्षों पुरानी माता शीतला मंदिर में शनिवार को विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ. इस अवसर पर मंदिर परिसर से गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई. इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं व युवतियां शामिल हुई. कलश यात्रा शीतला मंदिर से निकलकर, पुरानी रांची रोड, भगत सिंह चौक,थाना रोड होते हुए थाना नदी मुक्तिनाथ महादेव घाट पहुंचा. जहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कलश में जल भरकर पुनः मंदिर लाया गया. यहां जल से माता शीतला का अभिषेक कर पूजा-अर्चना प्रारंभ किया गया. मंदिर में शहर के विभिन्न वार्ड से श्रद्धालु पूजाअर्चना के लिए पहुंचे थे. दोपहर में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता सह सीतला मंदिर दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक सुरेश साव,संजय पासवान, अन्नू साव, संदीप साव, मयंक साव समेत बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-raped-minor-disabled-accused-absconding/">जमशेदपुर

: नाबालिग दिव्यांग से युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही