Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : हनुमान जयंती पर मंदिरों में हुई विशेष पूजा-अर्चना

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : हनुमान जयंती गुरुवार को शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. इस अवसर पर हनुमान मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना की गई. वहीं कई मंदिरों में भजन कीर्तन भी किया गया. शहर के बाटा रोड स्थित हनुमान मंदिर, रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर, सोनुवा बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर, कांजी हाउस हनुमान मंदिर, आरई कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर में सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी. इस अवसर बाटा रोड हनुमान मंदिर में पुजारी अनंत पाठक ने पाठ किया. वहीं दोपहर में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बांटे गए. रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर में दिनभर भजन कीर्तन का दौर चला. इसके साथ ग्रामीण क्षेत्र के देवगांव, दांतिबेगुना, केरा,जरकी, सिरकासाई समेत अन्य मंदिरों में हनुमान जन्मोत्सव पर श्रद्धाभाव के साथ पूजा-अर्चना की गई. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-villagers-protest-at-guddi-block-headquarters-for-various-demands/">किरीबुरू

: विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों ने गुदड़ी प्रखंड मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही