Search

 
 
 

चक्रधरपुर : पवन चौक के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो लोगों को मारी टक्कर, एक गंभीर

 
 Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर-रांची मुख्य मार्ग स्थित पवन चौक के पास एक तेज रफ्तार फोर्ड कार ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी. घटना के बाद कार चालक पवन चौक पर गाड़ी खड़ी कर भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया. बताया जाता है की सोमवार रात लगभग नौ बजे पोटका के संजय पान अपनी बाइक से एक अन्य दोस्त के साथ पवन चौक की ओर आ रहे थे. इसी दौरान रेलवे ओवर ब्रिज के ओर से तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. इस घटना में संजय पान को गंभीर चोट आई है, जबकि उनके साथी को मामूली चोट लगी है. [caption id="attachment_369237" align="aligncenter" width="503"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/ckp-accident-2.jpeg"

alt="" width="503" height="335" /> अनुमंडल अस्पताल में इलाजरत घायल व्यक्ति[/caption] इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-world-tribal-day-will-be-celebrated-with-pomp-on-august-9-in-tmc-office/">चाईबासा

: टीएमसी कार्यालय में 9 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस

एक घायल का अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना में बाइक कार में फंस गई जिसे कार घसीटते हुए पवन चौक तक ले गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार का एयर बैग भी खुल गया. आवाज इतनी तेज थी, की वहां लोग दौड़कर पहुंचे. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार के चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है. इधर, चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में घायल का प्राथमिक उपचार कर चाईबासा रेफर कर दिया गया. जिस कार से घटना हुई उसका नंबर छत्तीसगढ़ का है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही