Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : तेज रफ्तार कार ने मवेशियों को मारी टक्कर, तीन धराए

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : शराब के नशे में धुत कार सवार तीन युवकों ने गुरुवार रात कई मवेशियों को चोटिल कर दिया. वहीं घटना को अंजाम देकर भागने की कोशिश कर रहे कार सवारों को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जाता है कि गुरुवार देर रात शराब के नशे में धुत तीन युवक एक कार में सवार थे. कार काफी तेज रफ्तार में थी. इस दौरान मारवाड़ी स्कूल के समीप कार ने मवेशियों को ठोकर मार दी. इससे मवेशी चोटिल हो गए. इस बीच कार चालक तेज रफ्तार में कार लेकर भागने की कोशिश करने लगा, परंतु उनकी गाड़ी केनाल रोड में झाड़ियां में फंसकर क्षतिग्रस्त हो गई. इसकी सूचना मिलने पर जिला गौ रक्षा प्रमुख श्रवण ठाकुर, अनमोल ठाकुर केनाल रोड पहुंचे और तीनों युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. इधर, पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और तीनों से पूछताछ कर रही है. इसे भी पढ़ें : कमलदेव">https://lagatar.in/kamaldev-giri-murder-case-hc-directs-west-singhbhum-sp-to-register-fir-of-late-leaders-sister/">कमलदेव

गिरी हत्याकांड : पश्चिमी सिंहभूम SP को HC का निर्देश – दिवंगत नेता की बहन का FIR दर्ज करें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही