Search

 
 
 

चक्रधरपुर : BJP महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने दांती में अंडरपास निर्माण को लेकर रेल मंत्री को लिखा पत्र

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : भारतीय जनता पर्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मालती गिलुवा ने चक्रधरपुर बिजली ग्रिड के आगे दांती जाने वाले पथ के सामने LHS अंडरपास निर्माण को लेकर रेल मंत्री को पत्र लिखा है. उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा कि द० पू० रेल के मंडल चक्रधरपुर अंतर्गत रेल क्षेत्र में ही रेलवे मिनी बिजली ग्रिड से आगे आम नागरिक रेल लाईन पार कर दांती गांव एवं अन्य कई गांवों से आवागमन करते हैं. दांती अथवा अन्य गांवों में आवागमन करने का यहीं एक मात्र मार्ग हैं, जिससे प्रतिदिन हजारों ग्रामवासी आवागमन करते हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sdm-again-imposed-section-144-for-three-months-in-kadma-ganesh-puja-ground/">जमशेदपुर

: कदमा गणेश पूजा मैदान में एसडीएम ने पुनः तीन माह के लिए लगाया धारा 144

आम नागरिकों को हो होती है दिक्कत

कई ग्रामीणों का जमीन भी रेल लाईन के इस पार है, जिसमें किसानों को खेती करने हेतु कार्य के लिए भी उसी मार्ग से आना पड़ता है. LHS (अंडरपास) नहीं रहने के परिणाम स्वरुप आम नागरिकों को काफी दिक्कतें होती है, जबकि बहुतायत रेल कर्मचारी भी दांती अथवा अन्य गांवों से उसी मार्ग से आवागमन कर रेल में नौकरी करने आते हैं, वही एक मार्ग रहने के कारण ग्रामीणों को उसी मार्ग से आना जाना पड़ता है, यदि उक्त स्थान पर रेल विभाग द्वारा LHS अंडरपास निर्माण करा दिया जाए तो आम नागरिकों को आवागमन करने में काफी सुविधा हो जाएगी. साथ ही उस स्थान पर रेल दुर्घटना में भी पूर्ण विराम लगेगा. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-villagers-expressed-their-displeasure-over-not-having-a-pucca-road-letter-handed-over-to-the-zilla-parishad/">चक्रधरपुर

: पक्की सड़क नहीं होने पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, जिला परिषद को सौंपा पत्र
     
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही