Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर थाना प्रभारी ने लिया जायजा

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : शहर की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने व आगामी ईद के त्योहार को लेकर चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर सीसीटीवी कैमरा लगाने व लगे हुए स्थानों पर कैमरों की स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान थाना प्रभारी ने अति संवेदनशील क्षेत्र असलम चौक एवं रेलवे ओवरब्रिज के आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए स्थान चिन्हित किया. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-transformer-bad-for-eight-days-in-jantkata-villagers-upset/">बहरागोड़ा

: जांतकाटा में आठ दिन से ट्रांसफार्मर खराब, ग्रामीण परेशान

अपराध पर अंकुश लगाने की मंशा से किया मुआयना

रामनवमी त्योहार के अवसर पर झारखंड के कई इलाकों में असामाजिक तत्वों के द्वारा माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की गई थी. इसी के मद्देनजर जिले में भी अति संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती के अलावा सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखने के लिए क्षेत्रों का मुआयना किया जा रहा है, ताकि आने वाले दिनों में अपराध पर अंकुश लगाया जा सके. मौके पर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने कहा कि शहर में विधि व्यवस्था दुरुस्त हो सके इसे लेकर विशेष निगरानी रखी जा रही है. उन्होंने कहा कि अगर कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही