Search

 
 
 

चक्रधरपुर : तीन घंटे में चोरी गई बाइक बरामद, एक गिरफ्तार

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. महज तीन घंटे में ही पुलिस ने मामले का उद्भेदन कर दिया. चोर को पकड़ने में शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद पुलिस ने ली. इस संबंध में चक्रधरपुर के थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि सोमवार को एक व्यक्ति बाइक चोरी हो गई थी. इस संबंध में चक्रधरपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया था. मामला दर्ज होने के साथ ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच पड़ताल शुरू की. सीसीटीवी मं चोरी करता युवक दिखाई दिया, जिसके बाद उसकी पहचान हो गई. जांच पड़ताल के दौरान ही चोर चक्रधरपुर थाना के समीप विवेक स्टोर के बाहर खड़ा मिला. पुलिस ने तुरंत ही आरोपी को पकड़ लिया. उसके पास से चोरी की गई बाइक बरामद हुई. पकड़े गए युवक का नाम विवेक साव है जो चक्रधरपुर के झुमका मोहल्ला का रहने वाला है. थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि शहर में लोग अवश्य रूप से ही घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाने का प्रयास करें इससे अपराध पर नियंत्रण पाया जा सकेगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-no-objection-certificate-received-for-water-supply-scheme-jan-kalyan-morcha-expressed-happiness/">आदित्यपुर

: जलापूर्ति योजना के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र मिला, जन कल्याण मोर्चा ने जताई खुशी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही