Chakradharpur (Shambhu Kumar) : मानदेय वृद्धि करने की मांग को लेकर बुधवार को चक्रधरपुर में सहियाओं ने रैली निकालकर नाराजगी जताई. अपनी मांगों को लेकर सहियाएं हड़ताल पर हैं. बुधवार को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल परिसर से रैली निकाली गई. रैली में बड़ी संख्या में सहियाएं शामिल हुईं. इस संबंध में सहियाओं ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन झारखंड सरकार के तहत सभी सहियाएं वर्ष 2007 से कार्य कर रही हैं. इसे भी पढ़ें : राष्ट्रीय">https://lagatar.in/oath-program-in-the-collectorate-on-national-voters-day/">राष्ट्रीय
मतदाता दिवस पर समाहरणालय में शपथ कार्यक्रम
: राष्ट्रीय जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आर्चि विश्वकर्मा करेंगी राज्य का प्रतिनिधित्व
मतदाता दिवस पर समाहरणालय में शपथ कार्यक्रम
सहियाओं की समस्या पर ध्यान नहीं दे रही है सरकार
झारखंड में कुल 42 हजार सहियाएं स्वास्थ्य संबंधित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य कर रही हैं. सभी सहियाएं अपने क्षेत्र एवं गांव में स्वास्थ्य सुविधा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दायित्व निभा रही है. टीकाकरण, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, मलेरिया, टीबी, कुष्ठ, फाइलेरिया, पल्स पोलियो, महिला बंध्याकरण, पुरुष नसबंदी समेत अन्य कार्यों में सहियाओं को लगाया जाता है, लेकिन सहियाओं की समस्याओं पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है. काफी कम मानदेय में सहियाओं से काम लिया जा रहा है. जिससे इस वर्तमान समय के महंगाई में घर-परिवार चलाना मुश्किल हो गया है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-archi-vishwakarma-will-represent-the-state-in-the-national-junior-taekwondo-competition/">चक्रधरपुर: राष्ट्रीय जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आर्चि विश्वकर्मा करेंगी राज्य का प्रतिनिधित्व
Leave a Comment