Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : हड़ताली सहियाओं ने सांसद गीता कोड़ा के प्रतिनिधि को सौंपा मांगपत्र

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रही चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल के अधीन कार्यरत सहियाओं ने बुधवार को अनुमंडल अस्पताल प्रांगण में सांसद गीता कोड़ा के प्रतिनिधि प्रीतम बांकिरा को मांग पत्र सौंपा. मौके पर आंदोलनरत सहियाओं ने कहा की इतने कम प्रोत्साहन राशि व मानदेय मिलने पर भी सभी सहिया पूरे लगन के साथ ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य स्तर को ठीक करने का प्रयास में जुटे हुई रहती है. गर्भावस्था से लेकर शिशु के जन्म के पांच वर्ष तक भी उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी उन्ही की होती है. इसे वे ईमानदारी पूर्वक करती है, लेकिन इन सबके बावजूद उनपर किसी प्रकार का ध्यान नहीं दिया जा रहा है. जिसके कारण वे आंदोलन के लिए बाध्य हुए हैं. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-the-minister-laid-the-foundation-stone-for-the-construction-work-of-jaraykela-domlai-nala-pulia/">मनोहरपुर

: जरायकेला-डोमलई नाला पुलिया निर्माण कार्य का मंत्री ने किया शिलान्यास

सरकार अपने चुनावी वादे को भूली नहीं : विजय सामड

मौके पर मौजूद कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य विजय सामड ने कहा कि गठबंधन सरकार अपने चुनावी वादे को भूली नहीं है. सरकार ने जो सहियाओं को उचित मानदेय और अधिकार देने की बात अपने चुनावी घोषणापत्र में की थी उसे निश्चित ही पूरा किया जाएगा. इस दौरान युवा कांग्रेस जिला कोषाध्यक्ष हरिश अंगरिया भी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही