Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : चिड़िया माइंस में ठेका मजदूरों की छंटनी रोकने की जोरदार पहल शुरू

[caption id="attachment_363223" align="aligncenter" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/CKP-JOBA.jpg"

alt="" width="1280" height="605" /> अधिकारियों के साथ बैठक करतीं मंत्री जोबा मांझी.[/caption] Chakradharpur (Rahul Hembrom) : मंगलवार को चक्रधरपुर के पंप रोड स्थित झारखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री जोबा माझी के आवास में चिड़िया माइंस के ठेका मजदूरों की छंटनी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में मजदूरों की छंटनी को रोकने के लिए विभिन्न पहलुओं पर गंभीरतापूर्वक चर्चा हुई और उन्हें बेरोजगारी से बचाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. बैठक में मनोहरपुर मीना बाजार से गिडुंग होते हुए पोंगा तथा मनीपुर भाया पाथरबासा से सुकरी होते हुए धोबिल माइंस तक पथ के सबंध में वार्ता हुई. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-zip-member-accuses-kokcho-op-in-charge-of-selling-the-confiscated-sand/">चाईबासा

: जिप सदस्य ने कोकचो ओपी प्रभारी पर लगाया जब्त बालू को चोरी से बेचने का आरोप

बैठक में छंटनी रोकने के लिए ऐसी बनी रूपरेखा

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णण लिया गया कि मनोहरपुर मीना बाजार से गिंडुंग होते हुए पोंगा तक पथ का ढलाई कार्य आगामी 20 दिनों के बाद प्रारम्भ कर दिया जाएगा. इस बीच लौटती खाली वाहनों का परिचालन उक्त पथ से किया जाएगा. इस दरम्यान किसी भी दुर्घटना से बचाव हेतु सेल कम्पनी द्वारा स्पीड ब्रेकर बोर्ड प्रतिष्ठापित किया जाएगा. वहीं स्वयं सेवकों को पथ सुरक्षा के लिए प्रतिनियुक्त किया जाएगा. मजदूरों की छंटनी पर विराम लगाने के लिए 20 जुलाई को रांची में मंत्री जोबा माझी के बैठक कर आगे की कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-four-convicts-of-the-deadly-attack-were-sentenced-to-20-20-years-the-incident-happened-on-march-4-2017/">बोकारो

: जानलेवा हमले के चार दोषियों को 20-20 वर्ष की कठोर सजा, 4 मार्च 2017 को हई थी घटना
इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-25-families-employment-from-one-vehicle-parikh/">आदित्यपुर

: एक वाहन से 25 परिवार पाते हैं रोजगार – पारीख

बैठक में मंत्री समेत माइंस के सीजीएम रहे मौजूद

बैठक में क्षेत्र की विधायक सह झारखड सरकार की महिला व बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री जोबा माझी एवं पश्चिमी सिंहभूम जिला के उप विकास आयुक्त संदीप बख्शी के अलावा चिडिया माइंस के मुख्य महाप्रबंधक कमल भास्कर, ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल चकरपुर के कार्यपालक अभियंता सुधीर कुमार, आरईओ मनोहरपुर के सहायक अभियंता दुर्गा सोरेन व कनीय अभियंता बासुदेव दास के साथ एनएसआइपीएल के ट्रांसपोर्टर विनय पसारी तथा संवेदक (संबंधित पथ) विजय शंकर मिश्रा शामिल थे. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-the-batch-of-kanwariyas-left-for-baba-dham-deoghar/">मनोहरपुर

: कांवरियों का जत्था बाबा धाम देवघर के लिए रवाना

सड़क नहीं तो ट्रांसपोर्टिंग कैसे

खनन नहीं हो पा रहा था. पीएम सड़क योजना का कार्य चल रहा था. जिसकी वहज से आयरन ओर की ट्रांसपोर्टिंग की समस्या हो रही थी. प्रबंधन का कहना था कि सड़क नहीं मिलेगी तो ट्रांसपोर्टिंग कैसे किया जा सकता है और इस वजह से माइंस बंद था. इसके विरोध में मजदूर अनशन कर रहे थे. मजदूरों से 12 जुलाई को जाकर मिली थी. समस्या के समाधान के लिए बैठक में सर्वसम्मति बनी है. अगली बैठक में समस्या के स्थायी हल निकाला जाएगा.

जोबा माझी, कैबिनेट मंत्री, झारखंड सरकार

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही