Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : ट्यूशन पढ़ने घर से निकला छात्र लापता, परिजन परेशान

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : शहर के वार्ड संख्या आठ चांदमारी रोड हनुमान मंदिर के पास रहने वाला एक 17 वर्षीय छात्र लापता हो गया है. इसे लेकर परिजन परेशान है. बताया जाता है कि चांदमारी रोड के हनुमान मंदिर के समीप गौशाला भवन में रहने वाला 17 वर्षीय कृष्णा बोदरा शुक्रवार दिन के लगभग तीन बजे घर से ट्यूशन पढ़ने जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन शनिवार तक वह घर नहीं लौटा. परेशान परिजनों ने कृष्णा बोदरा की विभिन्न जगहों पर खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका. परिजनों द्वारा इसकी सूचना चक्रधरपुर थाना को भी दी गई है. परिजन कृष्णा के अचानक लापता हो जाने से काफी परेशान है. इसे भी पढ़े : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-painter-dinkar-sharma-performed-without-mic-program-at-ftc-studio-mumbai/">चक्रधरपुर

: रंगकर्मी दिनकर शर्मा ने मुंबई के एफटीसी स्टूडियो में विदाउट माइक कार्यक्रम में दी प्रस्तुति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही