Search

 
 
 

चक्रधरपुर : विद्यालय जाने की बात कहकर घर से निकला छात्र लापता, परिजन परेशान

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : घर से विद्यालय जाने की बात कहकर निकला मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय की 10वीं का छात्र निखिल कुमार पंडित लापता हो गया है. इसे लेकर उसके परिजन परेशान हैं. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन निखिल का कहीं पता नहीं चला. इस संबंध में चक्रधरपुर के वार्ड संख्या आठ टोकलो रोड निवासी निखिल कुमार पंडित के पिता सिंटू पंडित ने बताया कि शुक्रवार की सुबह विद्यालय का ड्रेस पहनकर निखिल बैग लेकर मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय के लिए घर से रोजाना की तरह निकला था, लेकिन विद्यालय छुट्टी होने के बाद वह घर नहीं आया. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-tribal-organizations-will-protest-in-delhi-on-october-6-regarding-ucc/">रांचीः

यूसीसी को लेकर 6 अक्टूबर को दिल्ली में विरोध करेंगे आदिवासी संगठन
इसके बाद उसकी खोजबीन करने के लिए मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय गये तो शिक्षकों से पता चला कि निखिल विद्यालय नहीं आया था. वहीं निखिल के दोस्तों ने भी उसके बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी. परिजनों ने अपने रिश्तेदारों व निखिल के दोस्तों के यहां खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया. इससे निखिल के परिजन काफी परेशान हैं. वहीं परिजनों ने कहा कि इस बारे में चक्रधरपुर थाना में भी जानकारी दी जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही