Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : शैक्षणिक भ्रमण पर अनुमंडल अस्पताल पहुंचे गोइलकेरा हाई स्कूल के विद्यार्थी

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : पोड़ाहाट अनुमंडल के गोइलकेरा प्लस टू हाई स्कूल के विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण पर शुक्रवार को चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. यहां विद्यार्थियों ने अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ संबंधित कार्यों के बारे में जानकारी हासिल की. अनुमंडल अस्पताल की युवा मैत्री केंद्र की एएच काउंसलर रासमुनी बारी ने विद्यार्थियों को अस्पताल में होने वाले स्वास्थ संबंधित कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. इस दौरान विद्यार्थियों को ओपीडी, दवा कक्षा, ऑपरेशन थिएटर, कुपोषण उपचार केंद्र, मलेरिया जांच केंद्र, महिला एवं पुरुष वार्ड इत्यादि को देखा. विद्यार्थियों ने अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अंशुमन शर्मा से स्वास्थ संबंधित कार्यों के बारे में जानकारी ली. इसे भी पढ़े : जामताड़ा">https://lagatar.in/manoharpur-police-gave-information-about-traffic-rules-to-the-students-in-the-seminar/">जामताड़ा

: तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, भेजा जेल

बच्चों को दी गई विस्तार पूर्वक जानकारी 

चिकित्सा पदाधिकारी ने विद्यार्थियों को अस्पताल, चिकित्सकों व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के बारे में बताया. अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर विद्यार्थियों ने कहा कि उन्हें यहां काफी कुछ जानने का अवसर प्राप्त हुआ. उनके गांव में भी स्वास्थ्य केंद्र है, लेकिन यहां का स्वास्थ्य केंद्र बड़ा है. यहां स्वास्थ्य कर्मियों के बांटे गए अलग-अलग कार्यों के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी मिली. साथ ही कुपोषण उपचार केंद्र के बारे में भी हमें बताया गया. इस मौके पर गोइलकेरा हाई स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं के अलावे छात्र छात्राएं व अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही