Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : कुंदरुगुटू आवासीय विद्यालय के छात्रों को मैट्रिक परीक्षा में बेहतर अंक लाने के लिए किया गया सम्मानित

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला के सुदरवर्ती क्षेत्र बंदगांव प्रखंड की घाटी में अवस्थित कल्याण विभाग द्वारा संचालित कुंदरुगुटू आवासीय विद्यालय के छात्रों ने जैक बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में बेहतर प्रदर्शन किया है. इसे लेकर रविवार को आवासीय विद्यालय में छात्रों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मौजूद विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुमारसुमन ने कहा कि शिक्षकों के बेहतर मार्गदर्शन व विद्यार्थियों की कड़ी परिश्रम के कारण ही रिजल्ट बेहतर हो पाया है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-the-mla-laid-the-foundation-stone-for-the-construction-of-the-sub-health-center-building/">बहरागोड़ा

: विधायक ने उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण का किया शिलान्यास

उपहार दिया गया

उन्होंने कहा कि विद्यालय के अन्य छात्र भी इसी तरह आगामी परीक्षाओं में बेहतर अंक लाकर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रौशन करें. विद्यालय के छात्र गौरव मुर्मू ने 93.2 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का मान बढ़ाया है. उन्होंने मैट्रिक परीक्षा में बेहतर अंक लाने वाले सभी विद्यार्थियों को उपहार देकर सम्मानित किया. 88.6 प्रतिशत अंक लाने वाले कृत बिरुली, 88.2 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले राजीव टुडू, 86.2 प्रतिशत अंक लाने वाले भोला हांसदा,85.4 प्रतिशत अंक लाने वाले अशोक संवैया ने भी परीक्षा परिणाम बेहतर होने पर अपनी बातें रखीं. सफल विद्यार्थियों ने कहा कि शिक्षकों द्वारा कराये जाने वाले लगातार अभ्यास व बेहतर मागर्दशन के कारण हमें सफलता हासिल हुई है. मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-fight-between-two-parties-agreement-reached-in-op/">तांतनगर

: दो पक्षों में मारपीट, ओपी में हुआ समझौता
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही