Search

चक्रधरपुर : शारदा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर बताया वोट का महत्व

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के चंद्री पंचायत स्थित बड़दा बाईडीह गांव के शारदा पब्लिक स्कूल की ओर से शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई.इस मतदाता जागरूकता रैली में चंद्री पंचायत की मुखिया शुरूमनी बारला, पूर्व मुखिया बाबूराम बारला, विद्यालय के प्राचार्य भजन लाल महतो के अलावे शिक्षक, शिक्षिकाएं व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए. जागरूकता रैली के दौरान विद्यालय के लगभग 500 छात्र छात्राएं ग्रामीणों को मतदान का महत्व बताते हुए चल रहे थे. इस दौरान मतदाताओं को 13 में को अवश्य रूप से मतदान करने की बात कही गई. ग्रामीणों को बताया गया कि अपने वोट डालकर हम सही जनप्रतिनिधि चुन सकते हैं, इसलिए इसे पीछे ना रहे और मतदान के दिन अपने-अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करें. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/out-of-18577-arms-licenses-in-jharkhand-897-canceled-14204-licenses-deposited/">झारखंड

में 18577 आर्म्स लाइसेंस में से 897 रद्द, 14204 लाइसेंस कराया गया जमा
जागरूकता रैली के दौरान छात्र-छात्राएं हाथ में मतदाता जागरूकता संबंधित पोस्टर बैनर लिए हुए लोगों को जागरुक करते हुए चल रहे थे. बड़दा गांव के नीचे टोला, महतो टोला, ढीपासाई, छोटा उलीडीह, बाईडीह के विभिन्न टोला में भ्रमण कर विद्यालय पहुंची. इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक प्रभात कुमार महतो, शीनू पड़ेया, नूतन प्रधान शेखर महतो, शिव शंकर महतो, मनीष महतो, राहुल महतो समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : अमन">https://lagatar.in/ats-arrested-three-criminals-of-aman-sahu-gang-weapons-recovered/">अमन

साहू गिरोह के तीन अपराधियों को एटीएस ने किया गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद

नोवामुंडी : महिलाओं ने नुक्कड़ नाटक कर वोटरों को किया जागरूक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Noamundi-Mahila-Nukkad-Natak.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत गुवा राम नगर एसबीआई के पीछे जेएसएलपीएस जेंडर सीआरपी गीता देवी एवं विभिन्न महिला समूह ने नुक्कड़ नाटक कर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया. इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक कर संदेश दिया कि अपने मताधिकार का का प्रयोग अवश्य करें. इसे भी पढ़ें : ऑनलाइन">https://lagatar.in/online-radicalization-a-big-challenge-to-global-security-cbi-director/">ऑनलाइन

कट्टरपंथ वैश्विक सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती :  सीबीआई निदेशक
मतदान करना आपका अधिकार है. मतदान अपनी स्वेच्छा से करें.किसी के प्रलोभन में ना आए. मतदान के दिन मतदान केंद्र में अपने साथ अपनी पहचान पत्र साथ में ले जाएं, ताकि आप मतदान से वंचित न हो पाएं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp