Search

 
 
 

चक्रधरपुर : नियोजन नीति के विरोध में छात्रों ने निकाला मशाल जुलूस

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : झारखंड में 60-40 नियोजन नीति के विरोध में छात्रों का हल्ला बोल जारी है. झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन की तरफ से 72 घंटे का आंदोलन के दूसरे दिन मंगलवार शाम को कोल्हान यूथ फाइटर्स के बैनर तले छात्रों ने मशाल जुलूस निकाला. इसमें शामिल सभी लोगों ने झारखंड बंद का आह्वान किया. इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी आकस्मिक सुविधाओं को छोड़कर सभी शैक्षणिक संस्थान यथा स्कूल, कॉलेज, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने वाले संस्थान, विभिन्न प्रतिष्ठानों, उद्योग आदि बंद रहेंगे. लोगों से इस बंदी को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की गई. इस दौरान 60/40 नाय चलतो, हमारी मांगें पूरी करो, सरकार होश में आओ इत्यादि के नारे लगाए गए. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-west-singhbhum-beat-koderma-by-three-wickets-thanks-to-karthik-krishnas-brilliant-batting/">चाईबासा

: कार्तिक कृष्णा की शानदार बल्लेबाजी, पश्चिमी सिंहभूम ने कोडरमा को तीन विकेट से हराया

काफी संख्या में छात्र हुए शामिल

मशाल जुलूस भगत सिंह चौक से निकालकर, पवन चौक, बाटा रोड, पोस्ट ऑफिस रोड इत्यादि क्षेत्र में भ्रमण कर मारवाड़ी हाई स्कूल मैदान लौट कर समाप्त हो गई. मशाल जुलूस के दौरान छात्र नेता बसंत महतो, बासिल हेंब्रम, आकाश महतो, रोहन महतो, शकुंतला सरदार, प्रेमलता सरदार, लक्ष्मी चोड़ा, जरोय बोईपाई, लखीराम मुंडरी, मधु बिरवा, दीपक महतो, रवि महतो, हिमांशु महतो, विशाल मुंडा, चंद्रशेखर महतो, कुश मांझी, विवेक महतो, हेमंत महतो, लक्ष्मण खंडाईत, रविन्द्र महतो, विनोद महतो, राजकुमार महतो समेत अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही