Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर की गुरुद्वारा सभागार में रविवार को कराटे ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया
गया. ऑल इंडिया गोजू-रियु कराटे
डू फेडरेशन के तत्वाधान में आयोजित इस कराटे ग्रेडिंग परीक्षा में 18 कराटेकारों ने हिस्सा
लिया. जिसमें 16
अभ्यार्थी सफल
रहें. यह परीक्षा जिला कराटे
डू एसोसिएशन के महासचिव
सेंसई गौस खान एवं
सेंसई एहसान अहमद की देखरेख में आयोजित हुई
. यहां कराटेकारों ने अपना बखूबी प्रदर्शन
किया. मौके पर मौजूद
सेंसई गौस खान ने कहा कि वर्तमान समय में खासकर युवतियों व महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर
सिखने की आवश्यकता
है. कराटे आत्मरक्षा के लिए बेहतर मानी जाती
है. साथ ही इससे शरीर भी फीट रहता
है. उन्होंने कहा कि कई विद्यालयों में छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा
है. इसमें युवा वर्ग खासकर आगे आकर बेहतर प्रदर्शन कर रहे
हैं. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-panchayat-level-conference-of-jmm-block-committee-organized/">घाटशिला
: झामुमो प्रखंड कमेटी का पंचायत स्तरीय सम्मेलन आयोजित अतिथियों ने सफल प्रतिभागियों को किया सम्मानित
[caption id="attachment_610207" align="aligncenter" width="600"]

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/16rc_m_120_16042023_1.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> विजेता प्रतिभागियों को बेल्ट व प्रमाण पत्र प्रदान करते समाजसेवी राजेश शर्मा[/caption] इस अवसर पर मुख्य
रुप से मौजूद चक्रधरपुर थाना के एसआई बी टोप्पो, समाजसेवी राजेश शर्मा, दुर्गाचरण महतो, मो. गुलजार उपस्थित थे. अतिथियों ने परीक्षा में सफल होने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व बेल्ट प्रदान किया
. ग्रेडिंग परीक्षा के दौरान ममता हांसदा पीला बेल्ट, रेवती बांदा नारंगी बेल्ट, खुशी नाग नारंगी बेल्ट, मो. अरमान को हरा बेल्ट, सोमवारी हांसदा को हरा बेल्ट, पंकज महतो नीला बेल्ट, सीमा
कुंडवा समेत अन्य को बेल्ट व प्रमाण पत्र प्रदान किया
गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सेंसाई शिव चरण, सेंसई सुष्मिता महतो, सेंसई सोमवारी हेम्ब्रम ने अहम भूमिका निभाई. मौके पर बालक व बालिका वर्ग के कराटेकार मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Leave a Comment