Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : सुहागिन महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत, काली मंदिर में की पूजा अर्चना

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : पति की लंबी उम्र की कामना के लिए गुरुवार को सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखकर पूजा अर्चना की. इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने शाम को चांद निकलने से पहले पूजन-अर्चन किया और चंद्रमा के दर्शन करने के बाद सुहागिनों ने व्रत तोड़ा और पति व अपने बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त किया. इसके एवज में पति ने अपनी पत्नी को उपहार भी दिए. चक्रधरपुर के टाउन काली मंदिर में सुहागिन महिलाएं पूजा अर्चना के लिए इकट्ठा हुई, जहां विधिवत तरीके से पूजा अर्चना की. कई महिलाओं ने घरों में करवा चौथ की पूजा की. शाम में चांद निकलने पर चांद की आरती उतारकर छल्लनी से पहले चांद का फिर पति की दीदार किया. आखिर में पति ने महिलाओं को करवा से पानी पिलाकर व्रत पूरा कराया.करवाचौथ पर्व को लेकर घरों में तरह तरह के पकवान भी बनाए गए थे. इसे भी पढ़ें : सड़क">https://lagatar.in/sdo-arrived-to-take-stock-of-road-construction-work-instructions-to-expedite-the-work/">सड़क

निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे एसडीओ, काम में तेजी लाने का निर्देश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही