Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : 241 झारखंड आंदोलनकारियों की सूची सुखदेव हेम्ब्रम ने रांची में आयोग के सदस्यों को सौंपी

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर व बंदगांव के 241 झारखंड आंदोलनकारियों की सूची तैयार की गई है. चक्रधरपुर के झारखंड आंदोलनकारी सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुखदेव हेम्ब्रम के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने रांची जाकर झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितिकरण आयोग के अध्यक्ष दुर्गा उरांव, सदस्य भुवनेश्वर महतो व अन्य सदस्यों से मुलाकात कर आंदोलनकारियों की सूची सौंपी. साथ ही झारखंड अलग राज्य आंदोलन के लिए चिन्हित लोगों द्वारा किए गए कार्यों के बारे में भी बताया गया. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-calling-president-the-wife-of-the-nation-is-a-sign-of-desperation-congress-party-should-apologize-to-draupadi-murmu-malti-giluva/">बंदगांव

: राष्ट्रपति को राष्ट्रपत्नी कहना हताशा का परिचायक, द्रौपदी मुर्मू से माफी मांगे कांग्रेस पार्टी- मालती गिलुवा

झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितिकरण आयोग का किया गया गठन

इस मौके पर आयोग के सदस्य भुवनेश्वर महतो ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान दिलाने का काम किया है. झारखंड आंदोलनकारियों की पहचान कर पेंशन दी जाएगी. इसे लेकर ही झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितिकरण आयोग का गठन किया गया है. राज्य सरकार इसे लेकर गंभीर है. इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल जगन सिंह हांसदा, बुधराम उरांव, दिनेश महतो, बिरसा गागराई, करण सिंह हांसदा समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया:">https://lagatar.in/chakulia-villagers-of-ghaghra-worship-banspahari-for-rain/">चाकुलिया:

बारिश के लिये घाघरा के ग्रामीणों ने की बांसपहाड़ी की पूजा की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही