Search

 
 
 

चक्रधरपुर : सुखराम देंगे ब्लड बैंक के लिए विधायक निधि से 23.85 लाख

 
Chakradharpur : विधायक निधि से चक्रधरपुर रेल मंडल अस्पताल में ब्लड बैंक की स्थापना के लिए उपकरणों और सामानों के क्रय को लेकर विधायक सुखराम उरांव ने उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम से पत्र लिखकर अनुशंसा की है. ब्लड बैंक की स्थापना के लिए ब्लड डोनर काउच, ब्लड कलेक्शन मॉनीटर, डी इलेक्ट्रिक आरएफ ट्यूब सीलर, ब्लड बैंक रेफ्रिजरेटर 300 लीटर, एलिशा रीडर विद आटो वाशर एंड प्रिंटर, वाटर बाथ, किट रेफ्रिजरेटर, हॉट एयर ऑवन, इंक्यूबेटर तथा फर्नीचर की आवश्यकता है. इन उपकरणों एवं सामानों के क्रय लिए 23 लाख 85 हजार 456 रुपये विधायक निधि से स्वीकृति की उपायुक्त से अनुशंसा की गई है. इसे भी पढ़ें : सरायकेला:">https://lagatar.in/seraikela-to-empower-local-people-financially-champai/">सरायकेला:

स्थानीय लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है: चंपाई

चक्रधरपुर के लोग चाईबासा और टाटा जाकर लाते हैं रक्त

प्रतिदिन विभिन्न बीमारियों से ग्रसित, एक्सीडेंट, डिलीवरी, सर्जरी एवं अन्य केस में समय पर खून नहीं मिलने से मरीज पर जान का खतरा बना रहता है. चक्रधरपुर में वर्तमान में खून की जरूरत पड़ने पर टाटा या चाईबासा जाकर लाना पड़ता है. इससे मरीज के परिजनों को कई तरह की परेशानी होने के साथ ही समय की बर्बादी भी होती है. इन परिस्थितियों को देखते हुए मंडल रेल अस्पताल चक्रधरपुर परिसर में ब्लड बैंक खोलने का निश्चय किया गया है. चक्रधरपुर में ब्लड बैंक की स्थापना के लिए विभिन्न संगठनों द्वारा लम्बे समय से प्रयास किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-loan-disbursed-222-percent-more-than-the-target/">चाईबासा:

लक्ष्य से 222 प्रतिशत अधिक किया गया ऋण का वितरण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही