Search

 
 
 

चक्रधरपुर : सूर्या नर्सिंग कॉलेज ने निकाली जागरुकता रैली

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : यक्ष्मा (टीबी) दिवस को लेकर सूर्या नर्सिंग कॉलेज की ओर से गुरुवार को जागरुकता रैली निकाली गई. जागरुकता रैली को हेल्थ सोसाइटी के सचिव गौरी शंकर महतो ने कॉलेज से रवाना किया. इस जागरुकता रैली के दौरान टीबी बीमारी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया गया. रैली में कॉलेज की छात्राएं हाथों में बैनर, तख्तियां लिए हुए टीबी बीमारी से बचाव संबंधित नारा लगा रही थीं. जागरुकता रैली सूर्या नर्सिंग कॉलेज से निकलकर प्रखंड कार्यालय होते हुए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल पहुंची. वहां अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमन शर्मा ने यक्ष्मा बीमारी व उससे बचाव संबंधित जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कैसे लोगों में टीबी की बीमारी फैलती है और उसके बचाव के क्या उपाय हैं. यहां छात्राओं ने टीबी से बचाव संबंधित नुक्कड़ नाटक भी पेश किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/CKP-SURYA-NARSING-RAILY-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : सभी">https://lagatar.in/why-modis-surname-of-all-the-thieves-rahul-gets-two-years-sentence-bail-will-stay-membership-of-parliament-or-will-go/">सभी

चोरों का सरनेम मोदी क्यों…राहुल को दो साल की सजा, जमानत मिली, संसद की सदस्यता रहेगी या जायेगी!
अनुमंडल अस्पताल में कार्यक्रम के बाद जागरुकता रैली रांची चाईबासा मुख्य मार्ग होते हुए भगत सिंह चौक पहुंची. इसके बाद यहां से सभी थाना रोड होते हुए पुनः सूर्या नर्सिंग कॉलेज पहुंचे. इस मौके पर कॉलेज के प्रबंधक नरसिंह महतो, प्राचार्य मीनू मीनाक्षी तिर्की, सुशांति मिंज, किरण मुंडा, आरती महतो, लोरेन माइकल, बबीता महतो, रीना महतो, रंजीता महतो, पूजा महतो, प्रिंजा महतो, सिरोमणि तिर्की, अनुमंडल अस्पताल यक्ष्मा विभाग के मनोज कुमार सामड, जगदीश प्रधान, ओम प्रकाश, भीष्म नारायण प्रधान, पीरामल संस्था के उदय कुमार समेत कॉलेज की अन्य शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद थीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही