Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : कोल्हान विवि की ताइक्वांडो टीम इंटर यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए हुई रवाना

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur : केरल के तिरुवंतपुरम में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हिस्सेदारी के लिए कोल्हान यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों का जत्था चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई. तीन मार्च को चक्रधरपुर के जेएलएन कॉलेज में इंटर कॉलेज ताइक्वांडो टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था, जिसमें विजेता खिलाड़ियों का चयन ऑल इण्डिया इंटर यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए किया गया था.

देश के 150 से अधिक विवि के खिलाड़ियों का होगा जुटान

केरल रवाना होने से पूर्व चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में शहर के लोगों और ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने प्रतिभागियों को शुभकामना दी. चैंपियनशिप के बारे में ताइक्वांडो कोच अनुराग शर्मा ने बताया कि 21 से 24 मार्च तक प्रतियोगिता का आयोजन तिरुवंतपुरम में होगा. इस प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न हिस्सों से 150 से ज्यादा यूनिवर्सिटी से प्रतिभागी शामिल होंगे और अपनी दमखम और खेल प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे.

प्रतियोगिता में ये खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

केरल रवाना होने वाली कोल्हान विश्वविद्यालय की ताइक्वांडो टीम के सदस्य इंटर कॉलेज ताइक्वांडो टूर्नामेंट में विजेता बनने वाले खिलाड़ियों में से चयन किए गए हैं. इन खिलाड़ियों में दिलीप महतो, राहुल प्रसाद, राहुल प्रधान, भानू प्रताप शर्मा, उत्कर्ष कुमार, राहुल सिंह के अलावा कोच अनुराग शर्मा तथा टीम मैनेजर अंबारिश दास शामिल होंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही