Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर: दीदी बाड़ी योजना का लाभ उठाएं ग्रामीण-मनरेगा लोकपाल

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur :चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को मनरेगा मेटों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनरेगा लोकपाल अरुणाभा कर, बीडीओ संजय कुमार सिन्हा उपस्थित हुए. प्रशिक्षण के दौरान मनरेगा लोकपाल अरुणाभा कर ने कहा कि दीदी बाड़ी योजना का लाभ ग्रामीण उठाएं. इसके लिये मेट लाभुकों को मदद करें. मेट ज्यादा से ज्यादा लोगों को आम बागवानी का फायदा दिलाएं. उन्होंने मनरेगा मेटों से कहा कि प्रत्येक पंचायत में एक-एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं, जिसमें एक्टिव लाभुकों, मेट, मुखिया, बीडीओ एवं हमें भी जोड़ें. इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर:">https://lagatar.in/chakradharpur-five-applications-came-on-land-dispute-resolution-day-no-settlement/">चक्रधरपुर:

भूमि विवाद समाधान दिवस पर आए पांच आवेदन, नहीं हुआ निपटारा

इच्छुक लोगों को कराएं रोजगार उपलब्ध : बीडीओ

[caption id="attachment_284065" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/04/06ajsr12a.jpg"

alt="" width="600" height="263" /> चक्रधरपुर में एक दिवसीय प्रशिक्षण में उपस्थित मनरेगा मेट्स.[/caption] प्रशिक्षण के दौरान बीडीओ संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि सभी मेट अपने अपने क्षेत्र में एक नोट बुक रखेंगे, जिसमें कम से कम 20 परिवार का पूरा ब्यौरा होगा. नोट बुक में परिवार में कितने सदस्य हैं, कौन लोग काम करने के लिये इच्छुक हैं दर्ज करें. जो लोग काम करने के लिये इच्छुक हैं, वैसे लोगों को जॉब कार्ड उपलब्ध करवाकर उन्हें रोजगार दें. साथ ही गांव की अन्य समस्याओं को भी नोट बुक में लिखें. मौके पर पंचायती राज पदाधिकारी मनोज सिन्हा, बीपीओ निरंजन मुखी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, मुखिया समेत काफी संख्या में मेट उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-became-a-policeman-asked-for-the-papers-of-the-car-cheated-two-thousand-rupees-for-not-showing-it/">आदित्यपुर

: पुलिस वाला बन गाड़ी के कागज मांगे, नहीं दिखाने पर दो हजार रुपए ठगे
[wpdiscuz-feedback id="vgpp7ybjeg" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही