Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : एस मोड़ के पास टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर पलटी, सात घायल

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग स्थित एस मोड़ के पास बुधवार को एक टाटा मैजिक सवारी गाड़ी (छोटा हाथी वाहन) पलटने से सात यात्री घायल हो गए. बताया जाता है कि यह टाटा मैजिक चक्रधरपुर से चाईबासा की ओर जा रही थी, उसमें लगभग एक दर्जन लोग सवार थे. चाईबासा जाने के क्रम में एस मोड़ के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई. घटना के बाद स्थानीय लोग मौक पर पहुंचे और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला. सभी घायलों को दूसरे वाहन से चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. घायलों में से तीन की स्थिति गंभीर रहने पर बेहतर ईलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-school-children-enthusiastic-about-the-successful-landing-of-chandrayaan-3/">चाईबासा

: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर स्कूली बच्चों में उत्साह

घायलों का चल रहा इलाज

घायलों ने बताया कि सभी लोग चक्रधरपुर की कुलीतोड़ांग पंचायत के रोबागा गांव के रहने वाले हैं. सभी विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चाईबासा के उलीडीह जा रहे थे. ड्राइवर काफी तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था, वाहन में सवार कुछ लोगों ने ड्राइवर को गाड़ी धीरे भी चलाने को कहा लेकिन उसने बात नहीं मानी. इसी कारण टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई. चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में रोबगा गांव निवासी काटे जामुदा, रोबगा गांव निवासी कृष्ण चंद्र जामुदा व अन्य को इलाज के लिए लाया गया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही